अब तक ढाई लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा में अब तक चारों धाम में 2.50 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 9.18 लाख और बदरीनाथ में 39 हजार ने दर्शन किए हैं जबकि 1 से 5 मई तक चारों धामों में दर्शन के लिए 80 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 से 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा में 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मौसम खराब होने के बाद भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है। यमुनोत्री धाम में 55 हजार से अधिक, गंगोत्री में 61500, केदारनाथ में 91838, बदरीनाथ में 39 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं।