फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: 12.27 लाख से ज्यादा पंजीकरण हुए, केदारनाथ में स्वर्गारोहिणी व ध्यान गुफा की बुकिंग जून तक फुल

Tue, 11 Apr 2023 01:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2023 Registration Update: केदारनाथ यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को केदारनाथ में विश्राम गृह और ध्यान गुफा के लिए आगामी जून तक की बुकिंग मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। चारों धामों व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें 4.43 लाख से अधिक सिर्फ केदारनाथ धाम के हैं।

विज्ञापन


Rishikesh: वीकेंड पर शहर में बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री बैन, आने से पहले जरूर पढ़ें ये ट्रैफिक प्लान

इस बार 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू किया है। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि वर्तमान में वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सअप के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक कुल पंजीकरण की आंकड़ा 12.47 लाख से अधिक पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की स्थिति

धाम           यात्रियों का पंजीकरण
केदारनाथ         443958
बदरीनाथ          369217
गंगोत्री              219527
यमुनोत्री           193415
हेमकुंड साहिब  1605
विज्ञापन

स्वर्गारोहिणी व ध्यान गुफा जून तक फुल

केदारनाथ यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को केदारनाथ में विश्राम गृह और ध्यान गुफा के लिए आगामी जून तक की बुकिंग मिल चुकी हैं। बुकिंग के लिए आए दिन सैकड़ों कॉल आ रहे हैं। यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व निगम की टीम धाम रवाना हो जाएगी। इस बार भीमबली और लिनचोली में भी यात्री संख्या अधिक संभावना को देखते हुए यहां भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बीते तीन वर्षों में ध्यान गुफा ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की आमदनी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस वर्ष भी जून तक ध्यान गुफा की 70 फीसदी बुकिंग मिल चुकी है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन खत्री ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी ध्यान गुफा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें