फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: इस बार चालकों-परिचालकों को आराम करने की सुविधा देगी सरकार, ये है विभाग की तैयारी

Wed, 26 Mar 2025 02:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: पांच दिन में अब तक यात्रा पर आने के लिए सात लाख लोग पंजीकरण कर चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। वहीं सरकार ने इस बार यात्रा पर आने वाले  चालकों-परिचालकों के लिए भी सुविधाओं का ध्यान रखा है।
विज्ञापन
वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों को सरकार आराम करने की सुविधा देगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मकसद ये है कि चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों की सड़क दुर्घटनाएं बंद हों।

विज्ञापन




परिवहन विभाग चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहन लेकर आने वाले चालक, परिचालकों के लिए विश्राम स्थल बना रहा है। पहले चरण में बदरीनाथ मार्ग पर और उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश व श्रीनगर बस अड्डों पर निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: हर स्तर पर तैयारियां तेज, पांच दिन में सात लाख लोग करा चुके यात्रा के लिए पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ आने वाले चालकों की स्थायी सुविधा के लिए रुद्रप्रयाग और गंगोत्री व यमुनोत्री आने वाले चालक-परिचालकों के लिए उत्तरकाशी में भूमि हस्तातंरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग फिलहाल अस्थायी तौर पर यह सुविधा देगा और निर्माण पूरा होने के बाद स्थायी तौर पर चालक, परिचालकों को सुविधा मिलेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें