फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ दर्शन कर लौटे गोवा के यात्रियों के वाहन में लगी आग, भागकर बचाई जान

Thu, 11 May 2023 06:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी

सार

यात्री वाहन से होटल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चालक ने देखा क बोनट से धुंआ निकलने लगा। वाहन रोका और बोनट खोला तो देखा कि बैटरी की तारें जल गईं हैं। वह कुछ समझते वाहन में आग लग गई।
विज्ञापन
वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ दर्शन कर लौटे गोवा के यात्रियों के वाहन में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने भागकर जान बचाई। गोवा निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी व बच्चे के साथ वाहन से केदारनाथ यात्रा पर आए थे। बीते बुधवार को वे केदारनाथ दर्शन कर जामू-फाटा लौटे थे।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन

यहां से रात्रि करीब पौने दस बजे वाहन से होटल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चालक ने देखा कि बोनट से धुंआ निकलने लगा। वाहन रोका और बोनट खोला तो देखा कि बैटरी की तारें जल गईं हैं। वह कुछ समझते वाहन में आग लग गई। उन्होंने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाई। इधर, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत ने बताया कि वाहन की बैटरी के गर्म होने के कारण संभवत: आग लगी है। घटना में वाहन को काफी नुकसान हुआ है लेकिन वाहन सवार सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें