फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: ट्रैफिक पुलिस सख्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दिन में सीसीटीवी के जरिए काटे 200 चालान

Thu, 11 May 2023 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आधुनिकीकरण के तहत सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग कर चालान किया जा रहा है। ऑटो, विक्रम, सिटी बस चालकों को निर्देश दिए गए थे कि चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर ही सवारी उतारें और बैठाएं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों में सीसीटीवी कैमरों के जरिये 200 चालान किए हैं। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने और रैश ड्राइविंग के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बुधवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान आठ वाहनों को सीज कर 22 के चालान किए गए।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आधुनिकीकरण के तहत सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग कर चालान किया जा रहा है। ऑटो, विक्रम, सिटी बस चालकों को निर्देश दिए गए थे कि चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर ही सवारी उतारें और बैठाएं। लेकिन, कई चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर चौराहों, तिराहों पर ही वाहन रोककर सवारी बैठा रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चालाने, रैश ड्राइविंग और मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार रात और बुधवार को अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान एक बस, एक डंपर और एक कार चालक शराब के नशे में मिले। तीनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया। तीनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की रिपोर्ट भेज दी गई है। रैश ड्राइविंग में पांच वाहन सीज किए गए। अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 22 वाहनों के चालान कर 11,500 रुपये जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें