फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों को अनिवार्य रूप से लगानी होगी रेट लिस्ट और इमरजेंसी नंबरों के साइन बोर्ड

Sun, 23 Feb 2020 10:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक 
  • वाहनों, ढाबों, स्टेशनों पर आपातकालीन नंबरों का साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चारधाम रूट के होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट व जलपान केंद्रों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट लगाने और वाहनों, ढाबों, स्टेशनों पर आपातकालीन नंबरों का साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को चारधाम यात्रियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर दिव्यांगजनों और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन तेजी से कराने की बात कही। उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को सुरक्षा एप में सॉफ्टवेयर में ऐसा प्रावधान करने की बात कही। इससे 24 घंटे के भीतर दोबारा वाहन चलाने वाला चालक चेकपोस्ट पर पकड़ में आ जाए।

विज्ञापन

जिस रूट पर एक ही बस चलती हो, उस रूट के वाहन को चारधाम यात्रा पर न लगाया जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कें दुरुस्त करने के साथ ही पैराफिट, चेतावनी बोर्ड आदि लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा की सुरक्षा के संबंध में किए गए कार्यों का ब्यौरा 28 फरवरी तक देने को कहा।

इसके अलावा उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश, हेल्थ डिपार्टमेंट को अलर्ट रहने की बात कही। इस दौरान एडीएम प्रशासन रामजी शरण शर्मा, एसडीएम ऋषिकेश व डोईवाला, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें