फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, जेपी नड्डा से सीएम की मुलाकात के बाद मिले संकेत

Sun, 23 Feb 2020 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सकारात्मक संकेत 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली दौरे से लौटकर कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में विस्तार की सहमति मिलने के संकेत भी दिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सचिवालय में मीडिया को बताया कि दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेलमंत्री से मुलाकात का समय तय हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार सहित कई अन्य प्रदेश संबंधित मुद्दे से अवगत करवाया। प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पदों को जल्द भरा जाएगा। 

विज्ञापन

शाह से नहीं हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात का समय नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने शाह से मिलने का समय मांगा था।

इस कारण वह शुक्रवार रात दिल्ली में रुके। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री शाह की व्यस्तता के कारण उन्हें समय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री को जब भी समय मिलेगा वह शाह से मिलने दिल्ली जाएंगे। माना जा रहा है कि शाह से मुलाकात के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें