फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: लगातार हो रही बारिश, केदारनाथ मार्ग पर बढ़ाई निगरानी, संगम घाट से यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

Fri, 10 Jul 2026 04:37 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक प्रशासनिक टीमें यात्रा मार्ग पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को मौसम की स्थिति की जानकारी देने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बढ़ाई सुरक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर यात्रा मार्ग के संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सेक्टर अधिकारी, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

विज्ञापन


सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक प्रशासनिक टीमें यात्रा मार्ग पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को मौसम की स्थिति की जानकारी देने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

Yamunotri Highway: स्यानाचट्टी में 100 मीटर हिस्सा धंसने के बाद हनुमान चट्टी में बढ़ी मुश्किलें, गिर रहे पत्थर और मलबा
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर केदारनाथ धाम स्थित संगम घाट क्षेत्र से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। प्रशासन के अनुसार, यह कदम संभावित भारी बारिश और नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए उठाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य विभागों की टीमें तैनात हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए प्रशासन की सलाह का पालन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें