फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्राचीन शिव मंदिर में चढ़ावा चोरी, धमकी देने और मंदिर पर कब्जा करने का भी प्रयास, FIR दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 02:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
मंदिर से चढ़ावा चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित प्राचीन ब्रह्म वृक्ष शिव मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर सेवा समिति ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मंदिर के चढ़ावे की चोरी, धमकी देने और मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार वार्ड-18 स्थित प्राचीन ब्रह्म वृक्ष शिव मंदिर में 4 अगस्त और 16 अगस्त 2025 को चढ़ावे की चोरी हुई थी। आरोप है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक व्यक्ति मंदिर की गतिविधियों पर नजर रखता था और उसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तहरीर में कहा गया है कि जब मंदिर के पुजारी अतुल पांडे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

समिति का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी करता आ रहा है। चोरी की घटनाओं के बाद क्षेत्रवासियों ने मंदिर के संचालन के लिए एक समिति का गठन किया, लेकिन आरोपी समिति को मानने से इनकार कर रहा है और मंदिर पर अपना अधिकार जता रहा है।
विज्ञापन


तहरीर में यह भी कहा गया है कि मंदिर का निर्माण और संचालन वर्षों से क्षेत्रवासियों के सहयोग से होता आया है तथा सभी वर्गों के लोगों ने इसमें योगदान दिया है। ऐसे में चढ़ावे की चोरी और मंदिर पर कब्जे की कोशिश से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

मंदिर सेवा समिति ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद भट्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें