यात्रा के दौरान ये साथ जरूर रखे
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हर पल मौसम बदलता है। इसे देखते हुए तीर्थयात्री गरम कपड़े जरूर साथ में रखें। इसके अलावा रेन कोट, छाता, पैदल चढ़ाई करते समय खाने का समय भी साथ में ले जाएं। पैदल यात्रा करते समय में प्रत्येक दो-तीन किमी. चलने के बाद कुछ देर विश्राम करें।