चारधामों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए धाम के द्वार पर होने वाले पंजीकरण में इससे संबंधित जानकारी मंदिर समितियां को उपलब्ध कराई जाए। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल की अध्यक्षता में आठ सदस्य समिति का गठन किया गया। जो गैर सनातनियों के प्रवेश पर मंदिर समिति को सुझाव देगी। गंगोत्री धाम में निर्माणाधीन हेलीपैड का कार्य पूर्ण कर इस यात्रा काल में सेवा शुरू की जाए।
प्रतिनिधिमंडल में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महासचिव डॉ. बृजेश सती, गंगा पुरोहित महासचिव के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, गौरव उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, ज्योतिष उनियाल, निखिलेश सेमवाल, प्रशांत डिमरी मौजूद रहे।