हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की भीड़
चारधाम यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष अब तक 3 लाख 52 हजार 765 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। बीते कई वर्षों की तुलना में इस बार यहां श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों और धामों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य और जिला स्तर पर संबंधित अधिकारी यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।