इसी तरह बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए प्रति यात्री 4700 रुपये, अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 12 हजार रुपये, श्रीमद भागवत पाठ के लिए 51 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कई वर्षों से बीकेटीसी ने विशेष पूजा शुल्क नहीं बढ़ाया है।
धामों में यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए बीकेटीसी विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। आगामी बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।