फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बीकेटीसी ने दिखाई सख्ती; बकाया राशि वसूली के लिए हेली कंपनियों को भेजा जाएगा नोटिस

Tue, 03 Mar 2026 12:02 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का तीन करोड़ बकाया है। अब इसे लेकर बीकेटीसी की ओर से नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।  
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में हेली व चार्टर्ड हेलिकॉप्टर संचालन करने वाली कंपनियों से बकाया राशि की वसूली के लिए बीकेटीसी नोटिस देने की तैयारी कर रही है। थंबी एविएशन पर सबसे अधिक बकाया है।

विज्ञापन


चार्टर्ड व हेली सेवा से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बीकेटीसी की ओर से दर्शन कराए जाते हैं। इसकी एवज में एविएशन कंपनियों से शुल्क लिया जाता है। वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का तीन करोड़ बकाया है। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर समिति ने दर्शन तो कराए लेकिन हेली कंपनियों को शुल्क का भुगतान नहीं किया।

Chardham Yatra: हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का तीन करोड़ बकाया, श्रद्धालुओं को कराए जाते हैं विशेष दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान एयर पुष्पक एविएशन पर 15 लाख, पिल्ग्रिमेज एविएशन पर 5.25 लाख, विक्रांत एविएशन पर 7.30 लाख, हेरिटेज पर 10.35 लाख, थंबी एविएशन पर 23.15 लाख, हिमालयन एविएशन पर 20.25 लाख, शिवभोले एविएशन पर 27.15 लाख का बकाया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 का थंबी एविएशन पर 17.22 लाख, धीरा एविएशन पर 6.88 लाख, मैक एयर एविएशन पर 10.68 लाख रुपये का बकाया है।

वर्ष 2019-20 में हेरिटेज एविएशन पर 23.65 करोड़, हिमालयन एविएशन पर 3.11 लाख, इंडो कॉप्टर हेली सेवा पर 7.37 लाख का बकाया है। बीकेटीसी की ओर से नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद भी बकाया राशि जमा न करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें