फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: अच्छी खबर, अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

Sun, 08 Mar 2026 07:29 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। वहीं केदारनाथ के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेली सेवा संचालन के लिए 11 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रा पंजीकरण शुरू कर दिया है। वहीं, यूकाडा भी केदारनाथ हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनियों का जल्द ही चयन करेगा। चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम जाने को हेलिकॉप्टर की मांग रहती है।

गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ हेलिपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। सुरक्षित हेली सेवा के लिए डीजीसीए के नियमों को सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके अलावा केदारघाटी में उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर की लाइव निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


Jhande Ji Mela: दरबार साहिब में जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, भक्तों का उमड़ा सैलाब, गूंजे जयघोष

विज्ञापन

इसके लिए केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं।  यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। अप्रैल माह शुरूआत से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। इस पर यूकाडा जल्द ही निर्णय लेगा। इस बार आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें