फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: राजस्थान के श्रद्धालुओं का रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, एआरटीओ के वाहन सीज करने पर भड़के

Sat, 16 May 2026 11:27 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

राजस्थान के श्रद्धालुओं ने रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा कर दिया। एआरटीओ की ओर से दो बसों को सीज करने के बाद श्रद्धालु भड़क उठे।
विज्ञापन
यात्रियों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की बस के कागजात पूरी नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया। एआरटीओ ने चेकिंग में बस को रोक लिया। चालक से कागजात तलब किए तो जरूरी कागजात मौके पर नहीं मिले। इसके बाद टीम ने बसों को सीज कर दिया, यह देख राजस्थान के श्रद्धालु भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  एसआईआर; पहले से तैयार कर लें कुछ कागजात तो नहीं होगी मुश्किल, आयोग ने जारी की 12 दस्तावेज की सूची
विज्ञापन


काफी शोर शराबे के बीच रोडवेज में भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद टीम ने यात्रियों को कायदे कानून का हवाला देकर शांत किया और उन्हें रोडवेज की बस में सवार कर गंतव्य की ओर भेजो। बताया जा रहा है कि महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं ने एआरटीओ की कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि वह धर्म के रास्ते पर थे और इस कार्रवाई से उनकी आस्था को चोट पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें