शीशे पर रूट का नाम लिखा तो कटेगा चालान
बस चालकों की मांग थी कि टैक्सियों से घर से सवारियां उठाई जा रही हैं जो नियमों के विपरीत है। टैक्सियों के आगे और पीछे जगह का नाम (वहां से वहां तक) लिखा रहता है। साथ ही मोबाइल नंबर लिखा रहता है जो कि गलत है। आरटीओ प्रशासन ने एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टैक्सी चालकों ने आईएसबीटी से रात में पर्वतीय मार्गों पर दूसरे जिलों की टैक्सियों के संचालन की शिकायत की।
निजी वाहनों से सवारी ढोई तो खैर नहीं
गढ़वाल टैक्सी यूनियन के पूर्व सचिव बिजेंद्र कंडारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों से प्राइवेट कारों से सवारियां ढोई जाती है। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश को ऐसे वाहनों को सीज करने और इन्हें कमर्शियल वाहनों के रूप में पंजीकृत करवाने के निर्देश दिए।