युवाओं में दिखा चारधाम यात्रा क्रेज
चारधाम यात्रा का क्रेज युवाओं में बढ़ रहा है। यात्रा पंजीकरण के आंकड़ों में देखे तो बुजुर्गों के साथ ही युवाओं में चारधाम दर्शन करने के लिए उत्साह है। 11 से 15 आयु वर्ग के 43249, 16 से 20 आयु वर्ग में 62566, 21 से 25 आयु वर्ग में 105090 ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 26 से 30 आयु वर्ग में 1,19,537, 31 से 35 आयु वर्ग में 1.19 लाख, 36 से 40 आयु वर्ग में 1.32 लाख युवा चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। 51 से 55 आयु वर्ग में 1.46 लाख, 56 से 60 आयु वर्ग में 1.40 लाख, 61 से 55 आयु वर्ग में एक लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ- 5,19,894
बदरीनाथ- 4,58,252
गंगोत्री- 2,75,047
यमुनोत्री- 2,59,145
हेमकुंड साहिब- 21,547