फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए सात अवर अभियंता का अस्थायी तबादला, यूपीसीएल निदेशक परिचालन ने जारी किया आदेश

Sat, 05 Jul 2025 07:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुचारू आपूर्ति के मद्देनजर सात अवर अभियंता का तबादला किया गया है। यहां पहले से अस्थायी रूप से अभियंता तैनात थे। इनकी जगह नए बदले गए हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीसीएल ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर सात अवर अभियंताओं का अस्थायी तबादला कर दिया है। इन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुचारू आपूर्ति के मद्देनजर सात अवर अभियंता का तबादला किया गया है। यहां पहले से अस्थायी रूप से अभियंता तैनात थे। इनकी जगह नए बदले गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Dhami: रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अभी तोड़ना बाकी...कैसा रहा है उत्तराखंड का इतिहास, पढ़ें इस खास लेख में
विज्ञापन


लिनचौली में विद्युत परीक्षणशाला सहस्त्रधारा से विनय बिष्ट को, जंगलचट्टी में विद्युत परीक्षण खंड हल्द्वानी से जगदीश पंत, सोनप्रयाग में काशीपुर से तरुण कुमार, बदरीनाथ धाम में रामनगर रुड़की से नवीन कुमार को व हरिद्वार से संजीव चौहान को, भीमबली में सिडकुल हरिद्वार से नीरज कुमार और गौरीकुंड में हरिद्वार से घनश्याम बिष्ट को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें