फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: आज से यात्रा का आगाज...आने से पहले यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना अनिवार्य

Wed, 30 Apr 2025 07:42 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आज अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।  यात्रा पर आने के लिए तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2025: पंजीकरण के लिए लगी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा की आज (बुधवार) से शुरुआत हो गई है। यात्रा में आने से पहले ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा में नहीं जा सकेंगे। ग्रीन कार्ड बनाने से पहले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसी भी एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए greencard.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि यात्रा पर आने के लिए तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। चारधाम यात्रा के सफल व सुरक्षित संचालन के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जाने का कार्य शुरू किया जा चुका है।

विज्ञापन


ऐसे में अन्य राज्यों के वाहनों व तीर्थयात्रियों को यात्रा में जाने से पहले ग्रीनकार्ड व चालकों को पर्वतीय मार्गों के लिए लाइसेंस बनाना होगा। इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले चालकों को वाहन के यात्रियों की सूची, मोबाइल नंबर का सत्यापन करना अनिवार्य है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  गौचर व जोशियाड़ा के लिए आज से दोबारा से शुरू होगी हेली सेवा, इन जगहों से भी जल्द संचालन की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के विश्राम, ठहरने के लिए बुक कराए गए होटल या धर्मशाला आदि का नाम व फोन नंबर देना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा चालक को उत्तराखंड में प्रवेश के समय टोल प्लाजा रसीद व टोल प्लाजा से प्राप्त मैसेज भी दिखाना होगा। इसके लिए सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें