फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: 50 की उम्र पार करने वाले श्रद्धालुओं की सेहत पर रहेगी खास नजर, देना होगा पूरा ब्योरा

Tue, 11 Mar 2025 11:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: पर्यटन विभाग के यात्रा पंजीकरण वेबसाइट पर ही स्वास्थ्य धाम पोर्टल का लिंक होगा। जिसमें 50 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से हेल्थ प्रोफाइल अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देनी होगी। यदि कोई श्रद्धालु पहले से किसी बीमारी से ग्रसित है तो उन्हें बीमारी के बारे में बताना होगा। जिससे यात्रा मार्गों पर स्क्रीनिंग प्वाॅइंट पर ऐसे श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच करने में विशेष नजर रहेगी।

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग के यात्रा पंजीकरण वेबसाइट पर ही स्वास्थ्य धाम पोर्टल का लिंक होगा। जिसमें 50 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से हेल्थ प्रोफाइल अपलोड करनी होगी। इससे यात्रा के दौरान पहले से बीमारी का इलाज करवा रहे श्रद्धालुओं की बेहतर ढंग से निगरानी हो सकेगी। जियो ट्रेकिंग सिस्टम के माध्यम से उच्च जोखिम वाले श्रद्धालुओं की यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

Chardham Yatra: इस बार 10 हजार ग्रीन कार्ड बनाएगा हरिद्वार एआरटीओ प्रशासन, बेहतर होगी पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन



 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने से डॉक्टरों की टीम को यह पता रहेगा कि श्रद्धालु को पहले से किस तरह की स्वास्थ्य दिक्कतें हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पैदल यात्रा करने से पहले स्क्रीनिंग प्वांइट पर 50 वर्ष से अधिक सभी श्रद्धालुओं की जांच की जाएगी। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को आगे की यात्रा करने की सलाह दी जाएगी। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु की मौत न हो। इसके लिए यात्रा मार्गों के साथ धामों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें