फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ के लिए आठ अप्रैल से होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, इतना बढ़ा किराया

Fri, 04 Apr 2025 06:14 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service 2025: दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें :Kedarnath: हिमखंडों को काटकर बनाया रास्ता, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक खुला

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी आठ अप्रैल को पोर्टल खोल देगा। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डाटा भेज दिया है। बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Chardham Yatra:  इक्वाइन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि के बाद सरकार अलर्ट मोड, घोड़े-खच्चरों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य

इस बार पांच प्रतिशत बढ़ा किराया

यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। हेली कंपनियों के साथ हुए तीन साल के अनुबंध के अनुसार इस बार किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन

केदारनाथ हेली सेवा का किराया

रूट                          वर्ष 2025
सिरसी से केदारनाथ       6061
फाटा से केदारनाथ         6063
गुप्तकाशी से केदारनाथ   8533
नोट-प्रति यात्री किराया आने व जाने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें