चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन
- फोटो : https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/
पहले दिन पंजीकरण
केदारनाथ-53,570
बदरीनाथ-49,385
गंगोत्री-30,933
यमुनोत्री-30,224
हेमकुंड साहिब-1180
अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ एविएशन कपंनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालित किया जाएगा। हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। हेली टिकट बुक करने के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में बुकिंग शुरू हो जाएगी।
ऐसे कराएं यात्रा के लिए पंजीकरण
पर्यटन विभाग के वेबसाइट
registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप
touristcareuttarakhand पर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी यात्रियों को पंजीकरण में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है। जो चौबीस घंटे संचालित है।
हले दिन पंजीकरण का आंकड़ा 1.65 लाख से अधिक पहुंच गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा में आने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह हैं। इस बार ऑनलाइन पंजीकरण में आधार नंबर को अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण पोर्टल व मोबाइल एप सुचारू रूप से काम कर रहा है।
-सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन