पालतू कुत्तों का भी आतंक कम नहीं
दून में खतरनाक नस्लों के कुत्ते बड़ी संख्या में हैं। पिटबुल, बॉक्सर, रॉटबिलर, डाबरमैन जैसी नस्ल के कुत्ते खूब पाले जा रहे हैं। निगम के मुताबिक दून में पांच हजार से अधिक पालतू कुत्ते हैं। दून अस्पताल में डॉग बाइट के मामलों में पालतू कुत्तों के शिकार लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
केस एक
नथुवावाला गांव में आवारा कुत्तों ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा बरातियों को काट लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत, नवरात्र में नए रूप में दिखेगी कैबिनेट; तीन मंत्रियों की होगी विदाई
केस दो
सहस्त्रधारा रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास दुर्गा एनक्लेव में 4 साल की बच्ची के ऊपर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके सिर, हाथ और पैर को बुरी तरह नोच दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में 12 टांके लगाए गए।
केस तीन
टर्नर रोड पर आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 वर्षीय प्रियांशी पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने बच्ची को बुरी तरीके से नोच डाला। बच्ची को कुत्तों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।