फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ धाम में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की संख्या, साढ़े तीन लाख से ज्यादा कर चुके दर्शन

Mon, 19 May 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में एक दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार से अधिक है। इसमें सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह से धाम में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अब तक केदारनाथ धाम में 3.81 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में एक दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार से अधिक है। इसमें सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह से केदारनाथ में 20 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं। 30 अप्रैल से 18 मई तक चारधाम यात्रा में 9.52 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Hemkund Sahib Yatra: हेली सेवा की बुकिंग शुरू, पहले दिन 415 यात्रियों ने बुक किए टिकट, जानिए क्या रहेगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि -      श्रद्धालुओं की संख्या
12 मई -        21965
13 मई -        21454
14 मई -        21058
15 मई -        22359
16 मई -        21758
17 मई -         21384
18 मई -         24336

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें