फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: चट्टान भरी चुनौतियों पर भारी फौलाद सी आस्था...हर दिन पहुंच रहे 50 हजार से अधिक श्रद्धालु

Wed, 25 Jun 2025 05:39 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

30 जून को चारधाम यात्रा को दो माह पूरे हो जाएंगे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पहुंच गया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की दस्तक के साथ चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी चट्टान भरी चुनौतियों पर फौलाद सी आस्था भारी पड़ रही है। यात्रा यात्रा मार्गों पर चट्टान गिरने व भूस्खलन की घटना के बाद भी चारधामों के साथ हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


30 जून को चारधाम यात्रा को दो माह पूरे हो जाएंगे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पहुंच गया है। जून माह के शुरू में चारधाम यात्रा चरम पर थी। लेकिन, बारिश ने श्रद्धालुओं की चुनौती बढ़ा दी है। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन, चट्टान गिरने की घटना से यात्रा में अवरोधक बन रही हैं। केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन पहले ही रोक दिया गया है। 10 जून तक चारधामों में एक दिन में 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। बीते तीन में धामों में प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

पर्यटन विभाग के रिपोर्ट के अनुसार 24 जून तक चारधाम यात्रा में 35 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 46 लाख पार हो चुका है। यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में बनाए गए केंद्रों में प्रतिदिन 8 से 10 हजार ऑफलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यमुनोत्री हादसा: पिता का छलका दर्द...बोले-आंखों के सामने मलबे में ओझल हो गई बेटी, लगाते रहे ढूंढने की गुहार

विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा

  • केदारनाथ-14,88,663
  • बदरीनाथ- 13,79,835
  • गंगोत्री- 802411
  • यमुनोत्री-733681
  • हेमकुंड साहिब-188430

अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

  • केदारनाथ-12.41 लाख
  • बदरीनाथ-9.83 लाख
  • गंगोत्री-5.47 लाख
  • यमुनोत्री-5.38 लाख
  • हेमकुंड साहिब-1.61 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें