फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: एनडीएमए और यूएसडीएमए की तैयारी...यात्रा के लिए 24 अप्रैल को सात जिलों में होगी मॉक ड्रिल

Sun, 06 Apr 2025 01:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: मॉक ड्रिल चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में होगी।  इसका उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने और चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए सात जिलों में 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल होगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसकी तैयारियों में जुट गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को तैयारियां की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण संयुक्त रूप से यह मॉक ड्रिल आयोजित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने और चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मॉक ड्रिल चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में होगी। शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए बिल्डिंग में आयोजित बैठक में सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि वे एक सुरक्षित वातावरण में अपनी चारधाम यात्रा पूरी करें। सीएम धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग सभी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बैठक में विभागीय स्तर पर गठित विभिन्न कमेटियों के कार्य दायित्वों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन


Chardham Yatra: चार जिलों में चारधाम यात्रा मार्गों पर 544 दुर्घटना संभावित स्थल, NHAI ने लोनिवि को भेजा पत्र
विज्ञापन


आपदाओं के अलग-अलग दृश्य तैयार होंगे
सभी जिलों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से चारधाम यात्रा का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान और एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह मॉक ड्रिल सात जिलों में होगी। विभिन्न जिलों में अलग-अलग आपदाओं को लेकर दृश्य तैयार किए जाएंगे। यह देखा जाएगा की राहत और बचाव दलों द्वारा कितनी त्वरित गति से कार्य किया गया तथा कहां कमियां रहीं। जहां-जहां भी कमियां रहेंगी, उन्हें दुरुस्त कर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें