बता दें कि बीते वर्ष की यात्रा में केदारनाथ धाम में यात्रा शुरू होने के बाद पूरे यात्राकाल में कुछ न कुछ विवाद होते रहे, जिससे मंदिर समिति की छवि भी धूमिल हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहे। ऐसे में मंदिर समिति इस बार किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है।
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ मंदिर की गरिमा को बनाए रखना और यात्रियों के लिए सुलभ दर्शन पहली प्राथमिकता है। मंदिर परिसर में रील व वीडियो बनाने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी यात्री को मोबाइल व कैमरा मंदिर के अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: यात्रा के लिए 12 भाषाओं में SOP जारी, चिकित्सीय मदद के लिए 104 नंबर, जानें जरूरी सलाह