दोबारा प्रयुक्त खाद्य तेल के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव रोकने की रणनीति
अभियान के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए विभाग ने रीपर्पज यूज्ड कुकिंग ऑयल (रुको) पहल की है। इसके तहत बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल के दुष्प्रभावों को कम करने और उसे दोबारा खाद्य श्रृंखला में आने से रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। प्रयुक्त तेल को एग्रीगेटर नेटवर्क के माध्यम से एकत्रित कर बायोडीजल, साबुन और अन्य गैर-खाद्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे हृदय रोग, हाईपरटेंशन और लीवर संबंधी बीमारियों से बचाव होगा और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।
‘ट्रिपल ईईई रणनीति
आयुक्त ने कहा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शिक्षित, लागू करना व स्थापित करना (ईईई) की रणनीति बनाई है। चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें...Chaitra Navratri 2025: सर्वार्थ सिद्धि योग से हुआ नवरात्र का शुभारंभ, सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी रही भीड़
मानकों का पालन न करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा, विभाग यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की खाद्य असुरक्षा या मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी खाद्य व्यवसायियों को तय मानकों के अनुसार कार्य करना होगा। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।