शटल उड़ान व सीटें कम होने से बढ़ेगा किराया
सीईओ ने बताया कि हेली सेवा के संचालन के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। केदारनाथ हेमकुंड साहिब के लिए शटल उड़ान व सीटें कम होने से हेली किराया बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी से 8532 रुपये, फाटा से 6062, सिरसी से 6060 रुपये प्रति यात्रा आने-जाने का किराया तय है। जबकि हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली का किराया 10,080 रुपये प्रति यात्री है।