अमर सुब्बा ने किया आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन रूट का ट्रायल रन
आदिकैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन का रूट मैराथन मैन अमर सुब्बा ने चिह्नित किया है। सिक्किम के प्रख्यात धावक अमर सुब्बा ने 28 जुलाई को गुंजी (10,500 फीट) से आदिकैलाश एवं पार्वती कुंड (17,513 फीट) तक 40 किलोमीटर का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह ट्रायल अक्तूबर में होने वाली आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन के लिए रूट चिह्नीकरण का हिस्सा था। सुब्बा को विशेष रूप से राज्य सरकार व उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने आमंत्रित किया था। आपको बता दें कि अमर सुब्बा ने 29 मई को आयोजित विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई वाली एवरेस्ट मैराथन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को मजबूत किया था। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि यह मैराथन न केवल इस क्षेत्र की पावन प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्ता को उजागर करेगी बल्कि राज्य को चरम साहसिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर भी विशेष पहचान दिलाएगी।