फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: तय हुई तिथि, अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को इस समय खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Sun, 30 Mar 2025 04:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही हो जाएगा। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र माह प्रतिपदा और हिन्दू नववर्ष के अवसर पर गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाटोद्धाटन की तिथि और समय निश्चित कर लिया गया है। आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर शुक्ल पक्ष में  सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।  

विज्ञापन


समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार धाम के कपाट खुलने का समय और तिथि निर्धारित की गई है। मां गंगा की विग्रह डोली शीतकाली प्रवास मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर में विधिवत पूजा पाठ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। मां गंगा की विग्रह डोली पैदल करीब 15 किमी दूरी पर स्थिति भैरों घाटी में भैरव मंदिर पहुंचेगी। वहां पर रात्रि विश्राम के बाद 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

Chardham Yatra: दस दिन के लिए वैध होगा ट्रिप कार्ड, वाहन नहीं लगा सकेंगे दूसरा फेरा, यहां करना होगा अप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना जयंती पर तय होगा यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय

यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीय के अवसर पर ही खुलेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय आगामी तीन अप्रैल को यमुना जंयती के अवसर पर निश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें