फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: कपाट खुलने से पहले तेज हुई तैयारियां...बिजली, पानी और संचार व्यवस्था बहाल, हो रहा रंग रोगन

Fri, 25 Apr 2025 10:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ

सार

जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। धाम के मार्गों में पड़ी निर्माण सामग्री हटाने और नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि धाम में बिजली, पानी व संचार व्यवस्था बहाल कर दी गई है। धाम में पहुंचे व्यापारियों के बिजली व पानी के कनेक्शन जोड़ने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। धाम के मार्गों में पड़ी निर्माण सामग्री हटाने और नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने धाम में ब्रह्मकपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन, पंजीकरण काउंटर, सीवर लाइन निर्माण आदि का निरीक्षण किया। पीआईयू के अधिकारियों को नदी का बहाव सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि जलस्तर बढ़ने पर ब्रह्मकपाल में यात्रियों को समस्या उत्पन्न न हो।

बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया: डिम्मर गांव पहुंचा गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा , पांच दिन यहीं होगी पूजा
विज्ञापन


एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए पर्यावरण मित्रों की तैनाती कर दी गई है। क्षतिग्रस्त रास्तों का सुधारीकरण कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। जल संस्थान के ईई सुशील सैनी ने बताया कि धाम में टैंकर भी रख दिए गए हैं ताकि यात्रा के दौरान पेयजल समस्या उत्पन्न न हो। इस दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में लगाए गए साइन बोर्ड
चारधाम यात्रा तैयारियों के तहत पुलिस ने बदरीनाथ धाम में निर्धारित स्थानों पर साइन बोर्ड लगा दिए हैं। बदरीनाथ धाम में यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने पर यातायात व्यवस्था बनाना चुनौती बना रहता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने इससे निपटने के लिए साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। पार्किंग स्थल, नो पार्किंग जोन, वन वे ट्रैफिक सिस्टम, प्रेशर हॉर्न न बजाने सहित अन्य जानकारी के बोर्ड लगाए हैं।

ताकि धाम में आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा किया जाए। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में यातायात, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए साइन बोर्ड लगाने के साथ अन्य जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें