फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: महाशिवरात्रि पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, विशेष अनुष्ठान की तैयारियां शुरू

Wed, 19 Feb 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)

सार

महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को सुबह 7 बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। इस मौके पर भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर का जलाभिषेक कर अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय पंचांग गणना से तय किया जाएगा। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही भक्तों को फलाहार भी वितरित होगा। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अनुष्ठान की तैयारियों में जुट गई है।

विज्ञापन


बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को सुबह 7 बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। इस मौके पर भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर का जलाभिषेक कर अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।

Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर, जानें क्या हैं नए प्रावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाबा की आरती उतारी जाएगी। सुबह 9.30 बजे बीकेटीसी के वेदपाठियों द्वारा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग के गद्दीस्थल पर हक-हकूकधारी, तीर्थपुरोहित व अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचांग गणना से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय तय किया जाएगा। इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें