कैंप परिसर में बिकेंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद
सीएम धामी ने अधिकारियों को ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं को चारधाम के साथ ही अन्य स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए। उन्होंने ट्रांजिट परिसर में स्थापित खोया-पाया केंद्र को संपूर्ण यात्रा मार्गों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ट्रांजिट कैंप परिसर में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से स्थान हो। कैंप परिसर का चारधाम से संबंधित सभी जिलों में परस्पर समन्वय हो।
बुजुर्गों, दिव्यांगों व महिलाओं के लिए बने अलग काउंटर
स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रा से संबंधित सुझाव दिए। कहा कि कैंप में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों के लिए पंजीकरण काउंटर की अलग से व्यवस्था हो। कैंपस में सफाई की व्यवस्था अलग से हो। शौचालय में एक सफाईकर्मी की अलग से तैनाती हो। पेयजल की व्यवस्था सुचारू रहे। इसके अलावा, पंजीकरण के लिए लाइन में अव्यवस्था न फैले इसके लिए पुलिसकर्मी की तैनाती हो।