फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: सीएम ने किया ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण, कहा-श्रद्धालुओं का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाएं

Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सीएम धामी ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा से पहले ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को 24 घंटे चालू रखी जाए।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचरियों से कहा कि श्रद्धालुओं का सहयोगी बनकर चारधाम यात्रा को सफल बनाना है। ट्रांजिट कैंप में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाने व मौसम संबंधित जानकारियां देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम धामी नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम धामी चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।परिसर में घूमकर व्यवस्थाएं देखी। सभी कामों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। ट्रांजिट कैंप में बंद कमरे में अधिकारियों से बात की। अधिकारियों को चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा से पहले ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को 24 घंटे चालू रखी जाए। ट्रांजिट कैंप में पुलिस, परिवहन, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल, पर्यटन, विद्युत आदि विभागों का संयुक्त हेल्प डेस्क सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में बनाया जाए, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है, जिससे हर श्रद्धालु की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो एवं वे उत्तराखंड से यात्रा के अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया: डिम्मर गांव पहुंचा गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा , पांच दिन यहीं होगी पूजा

भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर प्राथमिकता से करें कार्य
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं गर्मी से बचाव के लिए कूलर, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड, कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। कहा, ट्रांजिट कैंप स्थित अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था और चिकित्सकों की तैनाती हो। भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष तौर पर एक्शन प्लान बनाकर प्राथमिकता से कार्य हो।

Trending Videos
विज्ञापन

कैंप परिसर में बिकेंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद
सीएम धामी ने अधिकारियों को ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं को चारधाम के साथ ही अन्य स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए। उन्होंने ट्रांजिट परिसर में स्थापित खोया-पाया केंद्र को संपूर्ण यात्रा मार्गों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ट्रांजिट कैंप परिसर में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से स्थान हो। कैंप परिसर का चारधाम से संबंधित सभी जिलों में परस्पर समन्वय हो।

बुजुर्गों, दिव्यांगों व महिलाओं के लिए बने अलग काउंटर
स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रा से संबंधित सुझाव दिए। कहा कि कैंप में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों के लिए पंजीकरण काउंटर की अलग से व्यवस्था हो। कैंपस में सफाई की व्यवस्था अलग से हो। शौचालय में एक सफाईकर्मी की अलग से तैनाती हो। पेयजल की व्यवस्था सुचारू रहे। इसके अलावा, पंजीकरण के लिए लाइन में अव्यवस्था न फैले इसके लिए पुलिसकर्मी की तैनाती हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें