फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: यमुनोत्री में गुजरात की महिला तीर्थयात्री की माैत, धाम में अब तक गई 24 श्रद्धालुओं की जान

Tue, 11 Jun 2024 04:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रा के कुछ ही दिनों में अब तक 100 से ज्यादा यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या हुई 24 हो गई है।

विज्ञापन


Kedarnath Dham:  यात्रा में बने कई कीर्तिमान...एक माह में रिकाॅर्ड 7.66 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर गुजरात की कलसरिया मंगू बेन(59) अचानक अचेत होकर गिर गई। उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह पहले से बीमार थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।

केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 52 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 23, और गंगोत्री में आठ यात्रियों की मौत हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें