लाटूधाम वाण मंदिर के कपाट आज 23 अप्रैल को विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खाेल दिए गए। लाटू मंदिर के पुजारी खीम सिंह व मंदिर समिति के संयोजक कृष्णा बिष्ट ने बताया कि 23 अप्रैल को मंदिर में होम यज्ञ व पूजा अर्चना के बाद दोपहर एक बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं।