धामों में मौसम की स्थिति
धाम का नाम- मौसम की स्थिति-
यमुनोत्री धाम बारिश होने की संभावना है, बादल छाए हुए हैं।
गंगोत्री धाम बारिश होने की संभावना है, बादल छाए हुए हैं।
केदारनाथ धाम हल्की बारिश हो रही है, बादल छाए हुए हैं।
बद्रीनाथ धाम बारिश होने की संभावना है, बादल छाए हुए हैं।
यात्रियों के ठहरने की क्षमता व धामों में ठहरे व्यक्तियों की संख्या
यमुनोत्री धाम- 500
गंगोत्री धाम- 4000-5000
केदारनाथ धाम- 20000
बदरीनाथ धाम- 7500
ये भी है एडवाइजरी में
- गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि वहां पर अत्यधिक भीड़ होने के फलस्वरूप अपने सुविधानुसार स्थानों पर विश्राम करें।
- चारधाम यात्रा के लिए यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अपना व अपने साथियों का पंजीकरण अवश्य करवाएं।
- पंजीकृत तिथियों पर ही संबंधित धामों के लिए यात्रा करें।
- यात्रा शुरू करने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं
- रात 10.00 बजे से सुबह 04.00 बजे तक यात्री वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
- नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
- हेली टिकट धोखाधड़ी से बचे व अधिकृत साइट https://heliyatra.irctc.co.in से ही हेली टिकट बुक कराएं।
- पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें।
- धामों में पहुंचने पर धामों की मर्यादा, पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखें।