कहा, परिवहन विभाग ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को भी पत्र लिखा गया है। मुख्य सचिव ने कहा, चारधाम यात्रा के दौरान वाहन में बैठे यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते। उन्हें वाहनों में ही कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था बनानी होगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले वाहनों को ट्रिप कार्ड जारी करते समय यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रत्येक वाहन में गारबेज बैग लगा हो। आमजन को व्यापक स्तर पर इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने इस संबंध में टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंसी व वाहन चालकों से भी संवाद व समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा, पर्यटन प्रदेश होने के कारण राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता बनाए रखना और पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखंड के निवासियों के साथ ही हर वर्ष लाखों की संख्या में आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का भी सामूहिक उत्तरदायित्व है।