फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: फाटा में हुक्काबाजी कर रहे हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा, ऐसे सिखाया सबक

Sun, 26 May 2024 11:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Chardham Yatra 2024: ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस लगातार चालान की कार्रवाई कर रही है। इसके तहत गश्त करते हुए यात्रा मार्गों पर कड़ी निगरान की जा रही है।
विज्ञापन
हुक्काबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम के पड़ाव फाटा में पुलिस ने सड़क किनारे हुक्काबाजी कर रहे हरियाणा के तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों को आचरण की याद दिलाते हुए माफी मंगवाई। इसके साथ ही चालान किया और दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया। 

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग पुलिस केदारनाथ धाम यात्रा की अवधि में ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। न केवल केदारनाथ धाम बल्कि वहां तक पहुंचने के सड़क या पैदल मार्ग पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। फाटा चौकी क्षेत्र में गश्त के दाैरान पुलिस ने रविवार सुबह तीन युवक जो सड़क किनारे बेफिक्र होकर हुक्के का सेवन कर रहे थे उन्हें पकड़ा। चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सिंह सती के नेतृत्व में पुलिस ने उनका हुक्का जब्त किया और आग उन्हीं से बुझवाई। इस दाैरान युवकों ने दोबारा ऐसा न करने की बात पर भी हामी भरी। 

Chardham Yatra 2024: अगले माह से होगी मानसून सीजन में केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग, प्रस्ताव तैयार

रील्स बनाने पर 100 लोगों का चालान

ऑपरेशन मर्यादा के तहत केदारनाथ धाम परिसर के 50 मीटर की परिधि में सोशल मीडिया रील्स व वीडियोग्राफी करने वाले कुल 100 व्यक्तियों का चालान कर 25,500 रुपये का जुर्माना व धाम क्षेत्र में नशे का सेवन करने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 66 व्यक्तियों का चालान कर 8,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें