फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख रजिस्ट्रेशन

Sat, 20 Apr 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।

विज्ञापन


इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Election 2024:  सियासी दलों के दावों की खुली पोल...कम मतदान का किसको होगा नफा, कौन झेलेगा नुकसान

पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

धाम                        पंजीकरण

केदारनाथ                    3,52,879

बदरीनाथ                    3,04243

गंगोत्री                          2,00,996

यमुनोत्री                        1,93,998

हेमकुंड साहिब               14041

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें