फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन यात्रियों की मौत; पांच घायल

Sun, 21 Jul 2024 10:26 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Landslide in Kedarnath 2024 : केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते गौरीकुंड के पास यात्रियों पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गए। जिससे तीन की मौत हो गई, पांच घायल हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ मार्ग पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में करीब 50 मीटर हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर भारी भूस्खलन से धाम जा रहे आठ यात्रियों के ऊपर मलबा और पत्थर गिर गए। हादसे में तीन की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने पैदल मार्ग पर पुलिस, होमगार्ड, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 7.30 बजे गौरीकुंड पैदल मार्ग पर तीन किमी आगे चीरबासा में अलग-अलग स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान केदारनाथ जा रहे कुछ यात्रियों के ऊपर मलबा और पत्थर गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फोन से घटना की जानकारी दी। सूचना पर गौरीकुंड पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को तत्काल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड लाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand News: यात्रा पर भी दिखने लगा मानसून का असर, 15 हजार का आंकड़ा 1,500 पर सिमटा
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त किशोर अरुण पराते (31) पुत्र अरुण पराते निवासी खापा, थाना खापा जिला नागपुर, महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले (24) पुत्र महादेव काले, निवासी गौंडी, जालना, महाराष्ट्र और अनुराग सिंह (22), खेड़ी घंडियाल्का, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
वहीं, हादसे में चेला भाई चौधरी (23) पुत्र रामजी भाई चौधरी, निवासी गुजरात, जगदीश (45) पुत्र प्रताप भाई निवासी भाटी, कटारवा, गुजरात, अभिषेक चौहान (27) पुत्र नैनेश्वर चौहान, निवासी गौंडी, जिला जालना, महाराष्ट्र, धनेश्वर पांडे पुत्र गजानंद निवासी खापा महाराष्ट्र, औरद हरदाना भाई पटेल, निवासी गुजरात घायल हो गए। घायलों के सिर, पैर, हाथ पर गहरी चोट आई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में हेलिपैड से पहले तीखे मोड़ के समीप तीन स्थानों पर भारी भूस्खलन हो रहा है। केदारनाथ धाम जा रहे आठ यात्रियों के ऊपर मलबा और पत्थर गिर गए थे। हादसे में तीन की मौत हो गई। यात्रियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जा रहे हैं। शवों का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार रात को गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच बारिश हुई थी, लेकिन रविवार सुबह मौसम ठीक था।


सीएम धामी ने जताया दुख

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हादसे को लेकर सीएम धामी ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा' पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'
विज्ञापन

केदारनाथ पैदल मार्ग पर सात वर्ष में 20 यात्रियों की हो चुकी मौत

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा के बाद से बीते सात वर्ष में गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच 19 यात्रियों की पहाड़ी से पत्थर गिरने व भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। पैदल मार्ग पर वर्ष 2017 में 2, 2018 में 2, 2019 में 3, 2022 में 6, 2023 में 3 और 2024 में अभी तक 4 यात्रियों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें