जिला पंचायत प्रीपेड काउंटर जानकीचट्टी में बनाएगा।तीर्थयात्री बुकिंग के दौरान ही यहां किराया जमा करेंगे और घोड़े खच्चर संचालक को उसका किराया तीर्थयात्री को वापस जानकी चट्टी लाने के बाद काउंटर से प्राप्त होगा। साथ ही डंडी-कंडी के लिए 8000 रुपये किराया देना होगा।
वहीं घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। पैदल मार्ग पर गंदगी न हो इसके लिए जिला पंचायत ने रास्ते से घोड़े की लीद उठाने के लिए निविदा भी जारी कर दी है। घोड़ा पड़ाव इस बार फूलचट्टी में बनाया गया है।
घोड़े खच्चर संचालकों के हितों को देखते हुए किराए में बढ़ोतरी की गई है। घोड़ा खच्चरों का किराया 2500 निर्धारित किया गया है। बिना बीमा वाले घोड़े खच्चरों के संचालन की अनुमति नहीं होगी।
- दीपक बिजल्वाण, अध्यक्ष, जिला पंचायत उत्तरकाशी।