प्रसाद संघ से जुड़ी निर्मला गैरोला और आशा नौटियाल आदि महिलाओं का कहना है कि खेतीबाड़ी, पशुपालन और घर-परिवार के कार्यों के साथ ही प्रसाद भी तैैयार कर रही हैं। केदारनाथ प्रसाद संघ के अध्यक्ष सुनील झिक्वांण ने बताया कि 700 से अधिक काश्तकारों से 45 लाख से अधिक राशि में 645 क्विंटल चौलाई की खरीद की है। केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर के जिला संयोजक भाष्कर पुरोहित का कहना है कि प्रसाद के तीन लाख से अधिक पैकेट तैयार हो चुके हैं।