फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra2023: मौसम का मिला साथ, ‘रुद्राक्ष’ के हेलीकॉप्टर ने लगाए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दो फेरे

Sun, 07 May 2023 02:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।

सार

पहले दिन ही मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से वापस आ गया था। उसके बाद से हेलीकॉप्टर दिन में एक ही उड़ान भर रहा था। शनिवार को मौसम साफ हुआ तो हेलीकॉप्टर दो उड़ान भरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास स्थित हेलिपैड से रुद्राक्ष एविएशन के एमआई हेलीकॉप्टर ने मौसम साफ होने पर बदरीनाथ और केदारनाथ के पहली बार एक दिन में दो फेरे लगाए। दोनों बार फुल पैक होकर हेलीकॉप्टर ने कुछ 36 श्रद्धालुओं को दोनों धामों के दर्शन कराए।

जौलीग्रांट से एक मई से रुद्राक्ष एविएशन ने पहली बार बदरी-केदार के लिए हेली सेवाएं शुरू की हैं। हालांकि, पहले दिन ही मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से वापस आ गया था। उसके बाद से हेलीकॉप्टर दिन में एक ही उड़ान भर रहा था। शनिवार को मौसम साफ हुआ तो हेलीकॉप्टर दो उड़ान भरी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: घर के आंगन में खेल रहे मासूम को परिजनों के बीच से उठा ले गया गुलदार, आबादी से सटे बाग में मिला शव
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर 18 श्रद्धालुओं को एक रात बदरी-केदार में स्टे भी करा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई आपाधापी नहीं करनी पड़ेगी। फिर अगले दिन एक दिन पहले के श्रद्धालुओं को वहां से वापस ला रहा है। कंपनी प्रबंधक पीके छाबरी ने कहा कि मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर से एक दिन में कुल 36 पैसेंजरों को दो धामों की यात्रा के लिए ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें