500 करोड़ से ये होंगे काम
इस प्रस्ताव के तहत जोशीमठ, गुप्तकाशी, भटवाड़ी, पुरोला व बड़कोट चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण के लिए 150 करोड़, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब सहित कार्डिक यूनिट, ट्रामा सेंटर व मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्थापना के लिए 27 करोड़, विभिन्न स्थानों पर ट्रांजिट हास्टल एवं स्वास्थ्य कुटीर की स्थापना हेतु 37 करोड़, मानव संसाधन के वेतन भत्तों और प्रोत्साहन राशि के लिए 270 करोड़, कार्डिक मोबाइल वैन, एंबुलेंस के लिए 1.5 करोड़, जनजागरूकता चिकित्सकों व कार्मिकों के विशेष प्रशिक्षण को दो करोड़ और विभिन्न मेडिकल उपकरणों के लिए 6.5 करोड़ शामिल है।
विभागीय मंत्री ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर देश के अन्य राज्यों से भी मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्रों को यात्राकाल के लिए चारधाम यात्रा में तैनात करने की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी, ताकि देशभर से उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ.विनीता शाह, डॉ.सुजाता सहित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट की टीम व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।