फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबर पर कर सकेंगे शिकायत

Thu, 13 Apr 2023 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2023 Update: चारधाम यात्रा के दौरान हर साल कई ऐसी शिकायतें सामने आती हैं, जबकि टैक्सी या बस वाले यात्रियों से तय दर से अधिक किराया वसूल करते हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में तय दर से अधिक किराया वसूलने वाले परिवहन कारोबारियों पर विभाग कार्रवाई करेगा। इसके लिए परिवहन विभाग हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जिस पर तीर्थयात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान हर साल कई ऐसी शिकायतें सामने आती हैं, जबकि टैक्सी या बस वाले यात्रियों से तय दर से अधिक किराया वसूल करते हैं। इस पर मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि सभी चेकपोस्ट के अलावा प्रवर्तन दलों को भी चारधाम यात्रा में चेकिंग करने को कहा गया है।

Chardham Yatra: 12.27 लाख से ज्यादा पंजीकरण हुए, केदारनाथ में स्वर्गारोहिणी व ध्यान गुफा की बुकिंग जून तक फुल
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। तीर्थयात्री इस नंबर पर अधिक किराया वसूली की शिकायत कर सकते हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि जो भी निर्धारित से ज्यादा किराया वसूलेगा, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं

चारधाम यात्रा मार्ग पर चलने वाली निजी बसों का किराया बढ़ाने के मामले में परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि पिछले साल ही किराया बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की ओर से किराया बढ़ोतरी संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं आया है। अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता तो राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में ही उस पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें