व्यासी में तीन घंटे खड़े होंगे भारी वाहन
चारधाम यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों से दिक्कत होती है। खासकर सुबह के समय भारी वाहन अन्य वाहनों के लिए परेशानी पैदा करते हैं। ऐसे में इन वाहनों को व्यासी में सुबह छह बजे से नौ बजे तक तीन घंटे के लिए खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर जहां भी भीड़ ज्यादा होगी, वहां से डायवर्ट रूट तैयार किए गए हैं।
श्यामपुर फाटक के लिए अलग से कार्ययोजना
निदेशक यातायात ने बताया कि श्यामपुर रेलवे फाटक चारधाम यात्रा में एक चुनौती के रूप में उभरा है। प्रतिदिन दोपहर एक बजे तक 15 से 16 ट्रेनों का आवागमन यहां पर होता है। इस दौरान यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे बचने के लिए यात्रियों के वाहन को नेपाली फार्म से लाल तप्पड़ की तरफ को भेजा जाएगा। दोपहर एक बजे के बाद ट्रेन के आने-जाने का दबाव कम हो जाएगा, तब इसके लिए लोकल लेवल से निर्णय लेकर यातायात को बेहतर तरीके से संचालन करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों को ज्यादा देर तक जाम में न फंसना पड़े।