50 हजार पॉलीहाउस से बदलेगी उद्यानिकी
सीएम ने कहा कि पहली बार सरकार ने उद्यान का बजट बढ़ाकर 813 करोड़ रुपये किया है। 50 हजार पॉली हाउस के 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एप्पल व कीवी मिशन के साथ दालचीनी और तिमूर पर फोकस है। ये योजनाएं स्वरोजगार और आजीविका में बड़ा बदलाव लाएंगी।
फाइनल रिपोर्ट के बाद जोशीमठ का बनेगा मास्टर प्लान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ का पौराणिक, सांस्कृतिक, सामरिक महत्व है। सरकार इसके संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोशीमठ की चिंता कर रहे हैं। केंद्र से जांच एजेंसियों की फाइनल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जोशीमठ का मास्टर प्लान तैयार करेंगे। बजट में 1000 करोड़ का प्रावधान कर दिया है।
राजस्व काे दोगुना करेंगे तो कर्ज का दबाव कम होगा
सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने जीएसटी में 33 प्रतिशत की वृद्धि की। हम सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। राजस्व को दोगुना करेंगे तो कर्ज लेने का दबाव कम हो जाएगा।
काम बोलता है, अच्छाई ज्यादा दिन नहीं छुप सकती
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में विकास के क्षेत्र कई अच्छे काम हो रहे हैं। अगले कुछ वर्षों में इनके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। अच्छा काम करने वाले बहुत दिनों तक छुपे नहीं रह सकते। उनका काम बोलता है।